अर्थव्यवस्था

दुनिया भर के कुल विस्थापन में भारत की हिस्सेदारी 20 फीसदी

DTE Staff

दुनिया में लगभग 50 देश ऐसे हैं, जहां सबसे अधिक विस्थापन हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि 2019 में दुनिया भर में जितने लोग विस्थापित हुए, उनमें से 20 प्रतिशत अकेले भारत से हैं।

डाउन टू अर्थ स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट 2020 इन फिगर्स में भारत सहित दुनिया भर में हुए विस्थापन का विवरण दिया गया है। रिपोर्ट बताती है कि 2019 में संघर्ष और हिंसा की वजह से लगभग 85 लाख लोग विस्थापित हुए, जबकि आपदा की वजह से 2.49 करोड़ लोग विस्थापित हुए।
देखें नक्शा -


भारत में विस्थापन


2008 -2019 के बीच भारत से औसतन 36 लाख लोग विस्थापित हुए। इनमें से अधिकांश लोग मॉनसून के दौरान आई बाढ़ से विस्थापित हुए। इसके अलावा भारत में अन्य आपदाओं जैसे भूकंप, सुनामी, चक्रवात, तूफान और सूखे की वजह से भी लोगों को अपना घर-गांव छोड़ना पड़ता है।

2019 में 12 ऐसी आपदाएं आई, जिसके कारण बड़े स्तर पर लोग विस्थापित हुए।

देखें नक्शा-

इन शहरों से होता है विस्थापन