अमेजन बेसिन (अमेजन बेसिन दक्षिण अमेरिका का एक विशाल भूभाग है, जो अमेजन नदी और उसकी सहायक नदियों द्वारा जल निकासी क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यह क्षेत्र विश्व के सबसे बड़े और घने वर्षा वनों का घर है और जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। ) 2023 से रिकॉर्ड तोड़ सूखे का सामना करता आ रहा है। इसके चलते कई नदियों का जलस्तर अब तक के सबसे निचले स्तर पर जा पहुंचा है। इस आपदा ने दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के देशों में आवश्यक सेवाओं और वहां की नियमित आजीविका को बुरी तरह से प्रभावित किया है। बेसिन में पानी की उपलब्धता में गिरावट का आकलन करने के लिए डाउन टू अर्थ ने नदी के प्रवाह के दीर्घकालिक आंकड़ों (1980-2015) पर एक नजर डाली है। इसके परिणाम भयावह हैं। विश्लेषण स्पष्ट रूप से 2016 (रिकॉर्ड स्तर पर तीसरा सबसे गर्म वर्ष ) से 2023 ( दूसरा सबसे गर्म वर्ष ) व 2024 (सबसे गर्म वर्ष) तक पानी की उपलब्धता में गिरावट दिखा रहे हैं