फाइल फोटो 
जलवायु

जलवायु - बीते 124 सालों में तापमान में रिकॉर्ड तोड़ विसंगति

भारत में 2025 दर्ज इतिहास में आठवां सबसे गर्म साल रहा। देश के प्रमुख चार मौसम में दो मौसम में तापमान असमान्य रहे

DTE Staff

2025 में भारत ने अपने अब तक के रिकॉर्ड में आठवां सबसे गर्म साल अनुभव किया। इस वर्ष राष्ट्रीय औसत तापमान 1991-2020 के दीर्घकालिक औसत (एलपीए) से 0.28 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। भारत के चार मौसम में से दो में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। सर्दी (जनवरी-फरवरी) और पूर्व-मॉनसून (मार्च-मई) के मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहे। सर्दी के मौसम में +1.17 डिग्री सेल्सियस की रिकॉर्ड-तोड़ विसंगति देखी गई जो 1901 के बाद से सबसे अधिक थी। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (जून-सितंबर) सामान्य से थोड़ा अधिक (+0.09 डिग्री सेल्सियस) रहा, जबकि मॉनसून बाद की अवधि का मौसम (अक्टूबर-दिसंबर) सामान्य से थोड़ा कम (−0.10 डिग्री सेल्सियस) रहा