Photo : दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में वायु प्रदूषण के बाद बच्चों में सांस की तकलीफें बढी हैं: द्वारा : विवेक मिश्रा
वायु
2023 में वायु प्रदूषण से 5.95 करोड़ स्वस्थ जीवन-वर्षों का नुकसान
स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट इन फिगर्स 2026 के मुताबिक साल 2023 में वायु प्रदूषण के कारण लोगों के लगभग 5.95 करोड़ स्वस्थ जीवन-वर्ष (डीएएलवाई) नष्ट हो गए। इसका मतलब है कि बीमारी, विकलांगता और समय से पहले मृत्यु के कारण लोगों ने इतने वर्षों का स्वस्थ जीवन खो दिया। इस नुकसान का सबसे बड़ा कारण पीएम 2.5 (अत्यंत सूक्ष्म धूल कण) रहा। यह बदलाव महत्वपूर्ण है क्योंकि 2014 में घरेलू वायु प्रदूषण (घर में लकड़ी, कोयला, उपले आदि जलाने से होने वाला धुआं) स्वास्थ्य हानि का प्रमुख कारण था, लेकिन अब उसकी जगह बाहरी वातावरण में मौजूद पीएम 2.5 प्रदूषण ने ले ली है।