वायु प्रदूषण पर काबू अभी दूर, स्वच्छ हवा के लिए लंबा सफर बाकी: रिपोर्ट
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत देश के कई शहरों में वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है, लेकिन स्वच्छ हवा का लक्ष्य अभी भी दूर है। 2019-20 की तुलना में 2024-25 में प्रदूषण स्तर में उल्लेखनीय कमी आई है, फिर भी अधिकांश शहर निर्धारित मानकों तक नहीं पहुंच सके हैं। स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट इन फिगर्स 2026 रिपोर्ट के मुताबिक बरेली, गोरखपुर, फिरोजाबाद और मुरादाबाद जैसे शहरों में पीएम10 का स्तर काफी घटा है, लेकिन यह अब भी तय लक्ष्यों से ऊपर बना हुआ है। वहीं देहरादून, श्रीनगर और नेल्लोर जैसे शहर अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में प्रगति हुई है, मगर स्वच्छ हवा के लिए प्रयासों को और तेज करना होगा।